ओमान के पास समुद्र में पलटा तेल टैंकर, 13 भारतीय लापता
15 जुलाई को ओमान के पास समंदर में एक ऑयल टैंकर जहाज पलट गया था. जहाज पर अफ़्रीकी देश कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था.ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने जहाज के पलटने की जानकारी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर साझा की है.
👉 यह भी पढ़ें:
- समुद्र में बढ़ता खतरा: सोमालियाई लुटेरों ने फिर तेल टैंकर किया अगवा
- दुबई बंदरगाह पर भीषण आग: ईरानी हमले में कुवैती तेल टैंकर जलकर खाक, क्षेत्र में बढ़ा तनाव
- अमेरिका द्वारा तेल टैंकर जब्ती पर रूस का कड़ा ऐतराज, मैरिनेरा जहाज का मुद्दा गरमाया
- वेनेज़ुएला के तट पर अमेरिकी एक्शन! दुनिया का “सबसे बड़ा” ऑयल टैंकर जब्त, क्षेत्र में तनाव चरम पर
समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक़ जहाज पलटने की सूचना मिलते ही तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था. जहाज पलटने के बाद से ही उस पर सवार 16 सदस्यीय दल लापता है.इस जहाज का नाम ‘प्रेस्टीज फॉल्कन’ है.जहाज पर सवार 16 सदस्यीय दल में से 13 भारतीय नागरिक हैं और तीन श्रीलंका के हैं.


