इसराइल अकेले खड़े रह सकता है.; पीएम नेतन्याहू
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइल अकेले खड़े रह सकता है.नेतन्याहू का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर इसराइल रफ़ाह में कोई बड़ा अभियान चलाएगा तो उसे हथियार सप्लाई नहीं किए जाएंगे. नेतन्याहू ने कहा, अगर ज़रूरत पड़ती है तो हम अकेले खड़े होंगे. मैंने पहले भी कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर हम अपनी आखिरी सांस तक लड़ेंगे.
इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा, दुश्मनों के साथ दोस्त भी समझ लें, इस देश को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है. हम मजबूत हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे.अमेरिका ने रफ़ाह में लोगों की जान के खतरे को देखते हुए पहले ही बमों की खेप पर रोक लगा दी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Peace Deal से बौखलाया Israel? नेतन्याहू का बड़ा ऐलान—’लेबनान से नहीं हटेंगे’, क्या ट्रंप और इजरायल में बढ़ गई दरार?
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- सीजफायर के बीच भी गूंजती गोलियों की आवाज: लेबनान ने इजराइल पर बार-बार उल्लंघन का लगाया आरोप



