राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर नजर? सैम पित्रोदा का सनसनीखेज दावा,
कांग्रेस नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी के विदेशी दौरों के दौरान उन पर नजर रखी जाती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”
उनका यह बयान राहुल गांधी के हालिया जर्मनी दौरे के संदर्भ में सामने आया है। सैम पित्रोदा ने दावा किया कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो संबंधित भारतीय दूतावास के अधिकारी उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि विदेशी नेताओं से राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर भी परहेज करने की सलाह दी जाती है।
राहुल गांधी के संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान जर्मनी जाने को लेकर उठे सवालों पर सैम पित्रोदा ने कहा कि विदेश यात्राएं अचानक तय नहीं होतीं, बल्कि महीनों पहले से उनके कार्यक्रम और योजनाएं बन जाती हैं। राहुल का जर्मनी जाना भी पहले से तय था।
पित्रोदा ने कहा कि उनके पास कोई लिखित सबूत नहीं है, लेकिन इसे उन्होंने सरकार की ओर से कराई जा रही जासूसी जैसा कदम बताया।


