ईरान में महंगाई के खिलाफ उबाल: चौथे दिन भी कई शहरों में प्रदर्शन, हिंसा में एक की मौत
ईरान में बढ़ती महंगाई के विरोध में जारी प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ये विरोध अब देश के कई शहरों तक फैल चुके हैं। लोरिस्तान प्रांत के कुह दश्त में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हिंसा का सहारा लिया। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हुए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान — “जल्दबाजी में नहीं होगा समझौता, मैं खराब डील नहीं करता”
- होर्मुज से युद्धविराम तक: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान समझौते की आखिरी कड़ी पर दुनिया की नजर
- ईरान संकट के बीच बेटे की शादी में फंसे ट्रंप: बोले- जाऊं या न जाऊं, निशाने पर मैं ही रहूंगा
- ईरान युद्ध पर तेज हुई कूटनीति: शांति की बढ़ी उम्मीद, अमेरिका ने नेटो पर जताई नाराजगी
कुह दश्त में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने के दृश्य भी देखे गए हैं। वहीं फार्स प्रांत के फासा शहर में राज्यपाल कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा।
इसी बीच राजधानी तेहरान के बेहेश्ती विश्वविद्यालय में लड़कियों के छात्रावास के बाहर एक छात्रा की गिरफ्तारी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।
बुधवार शाम ढलते ही ईरान के कई शहरों में छिटपुट विरोध प्रदर्शनों की खबरें मिलीं। हमदान, कुह दश्त, गेनावेह, दोरूद और अलीगुदरज़ जैसे शहरों में सभाएं और प्रदर्शन आयोजित किए गए।


