वेनेजुएला चुनावों में विपक्षी पार्टी की जीत के सबूत;अमेरिका
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि हमारे पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि वेनेजुएला में हुए चुनावों में विपक्षी पार्टी को जीत मिली है.राष्ट्रपति निकालेस मादुरो के जीत की घोषणा किए जाने के बाद भी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज ने चुनाव जीत लिया है और उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं.
ब्लिंकन ने कहा है कि पर्याप्त सबूतों को देखने के बाद अमेरिका और वेनेजुएला की जनता यह मानती है कि एडमंडो गोंजालेज उरुटिया ने सबसे अधिक वोटों से वेनेजुएला का 28वां राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है.
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को ब्राज़ील, मैक्सिको और कोलंबिया के राष्ट्रपतियों ने वेनेजुएला से चुनाव का पूरा डाटा जारी करने की बात कही थी.बीते रविवार को सरकार नियंत्रित चुनावी परिषद ने यह घोषणा की थी राष्ट्रपति मादुरो ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है.इसके बाद वेनेजुएला की विपक्षी पार्टी ने ईवीएम से प्राप्त डाटा के आधार पर इसे गलत बताते हुए इसका खंडन किया था.
विपक्षी पार्टी का कहना था कि हमने वोटों का मिलान किया है और कह सकते हैं कि हमने काफी बड़े अंतर से चुनाव जीता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा: 24 सीटों पर 18 जून को मतदान, कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान


