म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या एक हजार पार, 2300 से ज्यादा लोग घायल, अभी भी हो रही लापता लोगों की तलाश

Date:

नई दिल्ली। म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। म्यांमार में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा एक हजार पार कर चुका है। भूकंप में अभी तक 2300 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। 30 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। थाईलैंड में भी करीब 10 लोगों की भूंकप से मौत हुई है।

भूकंप के बाद म्यांमार में आपातकाल लगा दिया गया है। इस भंयकर भूकंप का असर सिर्फ म्यांमार पर ही नहीं बल्कि आसपास के देशों में देखने को मिला है। भूकंप का भारत, चीन नेपाल समेत पांच देशों में देखने को मिला है। भूकंप से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री भेजी है। वायुसेना का विमान सी-130 जे करीब 15 टन राहत सामग्री लेकर यांगून पहुंच गया है। बताया जाता है कि शनिवार रात में भी म्यांमार और अफगानिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 5 बजकर 16 मिनट पर अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.7 रही।

चारों ओर पड़े हैं मलबे के ढेर

म्यांमार में भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। हर तरफ मलबे का ढेर, टूटी सड़कें, और ढही इमारतें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि, अस्पतालों में घायलों की तादाद भी हजारों में है। पांच शहरों और कई कस्बों में इमारतें गिर गई हैं, और दो प्रमुख पुल भी ढह चुके हैं। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार शुक्रवार दोपहर में आए विध्वंसक भूकंप के बाद म्यांमार में 14 बार और भूकंप आया। इस तरह 10 घंटे के अंदर म्यांमार की धरती कुल 15 बार कांपी। इस दौरान औसत तीव्रता के झटके महसूस हुए। हालांकि इनमें भी एक भूकंप 6.7 तीव्रता का रहा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related