बांग्लादेश की राजनीति को बड़ा झटका: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन
बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। संघर्ष, सत्ता और साहस की प्रतीक रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन ढाका के एवरकेयर अस्पताल में हुआ, जहां वे लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- नहीं रहे कांग्रेस के पानी वाले बाबा : पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
- स्मृति शेष : जब उमराव जान ने बदल दी थी आशा भोसले की शोख और चंचल आवाज, आज भी दिल चीर देती है-दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए…
- बंगाल की राजनीति के ‘चाणक्य’ को श्रद्धांजलि: मुकुल रॉय का 71 वर्ष की आयु में निधन
- पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी माधव गाडगिल का निधन, पश्चिमी घाट रिपोर्ट से बदली भारत की पर्यावरणीय सोच
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की उम्र में पुणे में ली अंतिम सांस
- खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी का शोक संदेश:भारत–बांग्लादेश रिश्तों में योगदान हमेशा याद रहेगा
बीएनपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की पुष्टि की। पार्टी ने कहा कि खालिदा जिया कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पार्टी के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 6 बजे अस्पताल में दम तोड़ा।
खालिदा जिया को 23 नवंबर को दिल और फेफड़ों में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 11 दिसंबर को उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया, जिसके बाद से उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। वे पिछले 36 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और निमोनिया से भी पीड़ित थीं।
पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्हें जिगर, किडनी, मधुमेह, गठिया और आंखों से जुड़ी समस्याएं पहले से ही थीं। इसी कारण इस वर्ष 6 मई को वे लंदन से भारत लौटी थीं और बांग्लादेश आने से पहले चार महीने तक उन्नत चिकित्सा उपचार लिया था।
खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई राजनीति में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख व्याप्त है।



