नेपाल में बवाल के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने पीएम के घर से लेकर संसद तक लगाई आग

Date:

काठमांडू। सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ नेपाल में हो रहा प्रदर्शन और भड़कता जा रहा है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन से लेकर पीएम ओली के घर तक आगजनी की। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट को भी आग लगा दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने सेना के जवानों पर भी जमकर पथराव किया था। इसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया।

बताया जाता है कि युवाओं के आंदोलन में व्यापक बल प्रयोग के कारण अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो मौतें मंगलवार को हुई हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी नेपाली कांग्रेस और नेपाली समाज पार्टी के कई मंत्रियों के सरकार से इस्तीफा देने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को भेजे अपने त्यागपत्र में ओली ने कहा कि मैंने संविधान के अनुच्छेद 77 (1) () के अनुसार आज से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, ताकि संविधान के अनुसार राजनीतिक समाधान ढूंढा जा सके और देश में उत्पन्न असामान्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को हल करने के लिए आगे की पहल की जा सके।

प्रधानमंत्री केपी ओली के आवास में आग लगा दी गई

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द

नेपाल में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। कोटेश्वर के पास धुएं के गुबार के बाद दोपहर 12:45 बजे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गई हैं। बुद्ध एयर समेत घरेलू एयरलाइनों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।