नेपाल में सियासी तूफान: पूर्व प्रधानमंत्री ओली गिरफ्तार, हत्या मामले में जांच तेज
नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पुलिस ने उनके गुंडू स्थित आवास से हिरासत में ले लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई एक गंभीर आपराधिक मामले में की गई है, जो हत्या जैसे अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सितंबर में हुए युवाओं के विरोध प्रदर्शनों से संबंधित है, जहां प्रदर्शन को दबाने के दौरान हुई घटनाओं में ओली के कथित संबंध सामने आए हैं।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और इसी के तहत यह कदम उठाया गया है। इस घटनाक्रम ने नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है, क्योंकि ओली देश के प्रमुख नेताओं में गिने जाते रहे हैं।
इसी मामले में पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।


