अमेरिका ने गाजा पट्टी में गिराई राहत सामग्री
बीते पांच महीने से गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पहली बार अमेरिका ने विमानों से राहत सामग्री गिराई है. अमेरिका ने तीन सैन्य विमानों से खाने के 38,000 पैकेट गिराए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह अभियान जॉर्डन की एयरफोर्स की मदद से चलाया गया.



