घर में घुसकर मारेंगे वाले बयान पर अमेरिका ने दी भारत पाक को बातचीत की सलाह
हाल ही में उत्तराखंड की एक चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है.अब अमेरिका ने पीएम मोदी के इस बयान और भारत पर प्रतिबंध ना लगाने पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया है.
व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से पीएम मोदी के बयान पर सवाल पूछा गया.मैथ्यू मिलर ने जवाब दिया, जैसा कि हमने पहले भी कहा है कि हम इसके बीच में नहीं घुसेंगे. मगर हम भारत और पाकिस्तान दोनों को तनाव से बचने और बातचीत के जरिए समाधान तलाशने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात


