टेक्सास के हिल कंट्री क्षेत्र में एक छोटा विमान पेड़ों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक पिकलबॉल खिलाड़ी थे और एक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे।
यह हादसा विम्बरली शहर के पास गुरुवार देर रात को हुआ, जो ऑस्टिन से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के अनुसार, दुर्घटना बेहद गंभीर थी और बचाव का कोई मौका नहीं मिल पाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- Plane Crash Horror: रनवे छूते ही धुएं में घिरा विमान, कुछ ही सेकंड में बना आग का गोला; दिल दहला देने वाला Video Viral!
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत
जानकारी के मुताबिक पायलट और चारों यात्री घटनास्थल पर ही मृत पाए गए। अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन अमरिलो पिकलबॉल क्लब ने पुष्टि की है कि सभी लोग उनके क्लब से जुड़े थे और एक प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे।



