Pakistan Breaking News: कराची में रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका और ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 आतंकवादी ढेर हो गए तो वहीं, चार जवान मारे गए 

Date:

Pakistan News के तहत कराची से बड़ी खबर सामने आई है। कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित सचल रेंजर्स कार्यालय के पास शनिवार रात एक जोरदार विस्फोट और उसके बाद हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।बाद में जानकारी सामने आई कि अर्धसैनिक बल बार्डर रेंजर के मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में 6 आतंकवादी ढेर हो गए तो वहीं, चार जवान मारे गए 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद रुक-रुक कर फायरिंग शुरू हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और जांच एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए।

👉 यह भी पढ़ें:

, सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। बचाव दल के अनुसार, सबसे पहले रेंजर्स कार्यालय पर कथित तौर पर ग्रेनेड फेंका गया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि दो रेंजर्स कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सुरक्षा कारणों से आम लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया है।

इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए अधिकारियों को मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

उधर, जमात-उल-अहरार से संबद्ध एक समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और जांच अभी जारी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।