अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके बारे में उनका कहना है कि इसमें ईरान की राजधानी तेहरान पर हुआ ‘भीषण हमला’ दिखाया गया है।
उन्होंने दावा किया कि इस हमले में ईरानी सेना के कई शीर्ष अधिकारी, जिन्होंने गलत और नासमझी भरे तरीके से सेना का नेतृत्व किया मारे गए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
ट्रंप ने कहा, और भी बहुत कुछ तबाह हुआ है।
वीडियो में रात के समय बड़े-बड़े धमाके दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो वास्तव में कहां का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया।
अमेरिका की ओर से इस मामले में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है, वहीं ट्रंप के इन दावों पर ईरान की तरफ से भी अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


