नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से फ्लाइट में बम होने की अफवाह से भारतीय विमान कंपनियां परेशान हैं। इसके कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने विमान सुरक्षा नियमों में संशोधन के साथ ही कुछ कानूनों में बदलाव की भी बात कही है। मंत्री ने कहा कि इस तरह की झूठी सूचना देने वाले का नाम नो–फ्लाइंग लिस्ट में डाला जाएगा।
मंत्री ने कहा कि हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हम ऐसे मामलों को रोकने के लिए दो चीजों पर काम कर सकते हैं। पहला है विमान सुरक्षा नियमों में संशोधन। एक बार अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे नो–फ्लाइंग लिस्ट में डाला जाएगा। इसके अलावा दूसरा नागरिक उड्डयन सुरक्षा के खिलाफ गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम में बदलाव करना। मंत्री ने बताया कि हमने इस मुद्दे पर कई बैठकें की हैं। अब इस पर काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में बम की झूठी धमकी, विमानन उद्योग के लिए नई वित्तीय परेशानी भी पैदा कर रहे हैं, इसलिए कड़े प्रावधान जरूरी हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- हवा में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप! 170 यात्रियों से भरी Air Arabia Flight की इमरजेंसी लैंडिंग
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- आठ घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, सैन फ्रांसिस्को के लिए आज ही हुई थी रवाना
एक सप्ताह में 90 से ज्यादा धमकी
विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर ही 90 से ज्यादा विमानों को उड़ाने की धमकियां मिली हैं। रविवार को 25 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की छह–छह विमान शामिल थे। इससे पहले शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को धमकी मिली थी। बताया जाता है कि इन धमकियों के कारण अब तक 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है।



