आगरा मंडल में मालगाड़ी बेपटरी होने से भोपाल रूट की कई ट्रेनें प्रभावित, शताब्दी एक्सप्रेस कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट बदले

Date:

भोपाल। आगरा मंडल में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर गई। इसके कारण भोपाल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। शताब्दी एक्सप्रेस जहां निरस्त कर दी गई है, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरापलवल ट्रैक पर वृंदावन रोड और अझई स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह दुर्घटना मंगलवार देर रात हुई। मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा वृंदावन रोड और अझाई स्टेशन के बीच हुआ। इस रूट पर सभी ट्रेनों के संचालन को रोक दिया गया। इस वजह से रानी कमलापतिनई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की आज एक ट्रिप कैंसिल कर दी है। भोपाल के आरकेएमपी रेलवे स्टेशन से यह दोपहर 3.25 बजे चलती है और रात 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

कई ट्रेनों के रूट बदले

गाड़ी संख्या 12722 हजरत निजामुद्दीनहैदराबाद एक्सप्रेस वाया नई दिल्लीदिल्लीछातामितावलीआगरा/बयाना होते हुए चल रही है।

गाड़ी संख्या 12804 हजरत निजामुद्दीनविशाखापट्टनम एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीनछातामितावलीआगरा होते हुए चल रही है।

गाड़ी संख्या 12708 हजरत निजामुद्दीनतिरुपति एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीनछातामितावलीआगरा होते हुए चल रही है।

गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुरछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस वाया नई दिल्लीछातामितावलीआगरा होते हुए पहुंचेंगी।

गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीनएर्नाकुलम एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीनछातामितावलीआगरा होते हुए चल रही है।

गाड़ी संख्या 18238 अमृतसरबिलासपुर एक्सप्रेस वाया मेरठ सिटीकिरोलीमितावलीआगरा होते हुए चल रही है।

गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीनरानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीननई दिल्लीदिल्लीछातामितावलीआगरा होते हुए चल रही है।

गाड़ी संख्या 12628 नई दिल्लीबैंगलुरू कर्नाटका एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीननई दिल्लीदिल्लीछातामितावलीआगरा होते हुए चल रही है।

गाड़ी संख्या 12622 नई दिल्लीचेन्नई एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीनदिल्लीगाजियाबादछातामितावलीआगरा होते हुए चल रही है।

गाड़ी संख्या 12486 श्री गंगानगरहुजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ीअलवरमथुरा होते हुए चल रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।