इंदौर। मानसून की नमी का सबसे ज्यादा असर किचन पर ही पड़ता है। डिब्बों में नमी आ जाने से आटा, मसाले, चावल और अन्य खाने पीने की चीजें खराब हो जाती हैं। सूखे मसाले सील जाते हैं और उनमें गांठ पड़ जाती है। अनाजों में कीड़े पड़ने लगते हैं। कुछ तरीके अपनाकर इन्हें सीलन से बचाया जा सकता है।
सबसे पहले जरूरी है कि आप सही क्वालिटी के किचन इंग्रीडिएंट्स लाएं। बाजार से फ्रेश चीजें ही लाएं। आजकल बाजार में रबर गैस्केट वाले कांच के जार मौजूद हैं। कोशिश करें कि आपके कंटेनर गहरे रंग के हों, इससे बाहर की धूप और लाइट इसके अंदर रखे सामान को खराब नहीं कर पाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Weather Alert: मानसून ने बदली देश की तस्वीर! कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं बिजली का कहर, अब अल नीनो ने बढ़ाई नई टेंशन
- Monsoon Update: रेड अलर्ट से मचा हड़कंप! कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, अगले 72 घंटे बेहद अहम
- मानसून की चाल पड़ी धीमी, बढ़ी किसानों की चिंता! अल-नीनो का खतरा, कम बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक
- समय से पहले दस्तक देगा मानसून, अल-नीनो से घट सकती है बारिश
- कमजोर मानसून की चेतावनी: कम बारिश से खेती और अर्थव्यवस्था पर बढ़ेगी चिंता
मसाले हों या चावल और आटा, इनको हमेशा अंधेरी और ठंडी जगह पर ही स्टोर करना चाहिए। इनको गर्म या उमस वाली जगह पर रखने से बचना चाहिए। कई बार गैस, ओवन के पास रखी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। इसलिए गर्म जगह से दूर इन चीजों को अंधेरी और ठंडी जगह पर ही स्टोर करें।
सिलिका जेल भी है फायदेमंद
पानी की नई बोतल में आपने सिलिका जेल पैक देखा होगा। ये जेल पैक अगर कंटेनर में रखे सामान की नमी सोख लेता है और उसे खराब होने से बचाता है। आप भी बाजार से सिलिका जेल पैक लाकर अपने किचन के सामान के कंटेनर में डाल सकते हैं। इससे मानसून में आपकी खाने पीने की चीजें जल्द खराब नहीं होंगी।आप चाहें तो इसके बदले नमक और चावल की छोटी छोटी पोटली बनाकर भी कंटेनर में डाल सकते हैं, क्योंकि ये चीजें भी नमी सोखने का काम करती हैं।
एयर टाइट पॉलिपैक का करें इस्तेमाल
जब भी कुछ चीज स्टोर करें तो पहले कंटेनर को पूरी तरह सूखा और साफ कर लें. जिस चीज को स्टोर करना है, उसे भी बिल्कुल सूखा और ठंडा होना चाहिए. कई बार खाने पीने की चीज गर्म होने के कारण कंटेनर में नमी आ जाती है। कई बार कंटेनर ही गीला होता है और उसमे रखी चीज भी खराब हो जाती है।अगर आपके पास पैकेट बंद मसाले हैं तो आप उनको फ्रिज में भी रख सकते हैं। यहां वो लंबे समय तक ताजे और सुरक्षित रहेंगे। आप दालों को एयर टाइट पॉलिपैक में स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं।



