नई दिल्ली। आम चुनावों के खत्म होते ही टेलिकॉम कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। गुरुवार को देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने मोबाइल टैरिफ में 12 से 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसके एक दिन बाद शुक्रवार को भारती एयरटेल ने भी मोबाइल टैरिफ की दरों में 10 से 21 फीसदी इजाफे का एलान कर दिया। बढ़े हुए टैरिफ तीन जुलाई 2024 से लागू होंगे। कंपनी की इस घोषणा के बाद पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों प्लान महंगे होंगे। जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया के भी रेट में इजाफा करने की संभावना है।
टेलिकॉम कंपनियों ने नवंबर 2021 के बाद पहली बार टैरिफ में बड़ा इजाफा किया है। इसका मकसद एवरेज रेवेन्यू पर यूजर बढ़ाना है। जानकारों का कहना है कि टेलिकॉम कंपनियों ने 5जी सर्विसेज के लिए भारी निवेश किया है। मसलन जियो और एयरटेल ने 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है लेकिन अब तक उन्हें इस इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न नहीं मिला है। मई में एयरटेल के एमडी गोपाल विट्टल ने कहा था कि इंडस्ट्री का रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड बढ़ाने के लिए टैरिफ में भारी बढ़ोतरी की जरूरत है। मोबाइल टैरिफ के साथ–साथ ब्रॉडबैंड सर्विस का टैरिफ भी बढ़ाया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- INDORE–मेघदूत चौराहे पर सड़क धंसने के लिए भारती एयरटेल जिम्मेदार,होगी एफ आई आर…
- भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट क्रांति: जियो और एलन मस्क की स्टारलिंक ने किया बड़ा समझौता
- पदयात्रा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री पर किसी ने मोबाइल फेंका, गाल पर लगी चोट, हमले से किया इनकार
- जिम्बाब्वे: ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के मोबाइल इस्तेमाल पर बैन


