विश्व कप में वेस्टइंडीज की पहली जीत, पीएनजी को पांच विकेट से हराया,
टी20 विश्व कप 2024 के तहत ग्रुप सी का पहला और दिन का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पीएनजी के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएनजी ने सेसे बाऊ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल की टीम ने यह मुकाबला छह गेंदों के शेष रहते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया।

पीएनजी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे टॉनो ऊरा सिर्फ दो रन बना सके। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने पांच रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद टीम को दूसरा झटका लीगा सियाका के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सेसे बाऊ और कप्तान असद वाला ने संभाला। दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हुई जिसे अल्जारी जोसेफ ने तोड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वाला 21 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में सेसे ने 5, हीरि हीरि ने दो, चार्ल्स एमिनी ने 12, किप्लीन डॉर्जिया ने 27 (नाबाद), चैड सोपर ने 10, एएली नाओ शून्य और काबुआ मोरिया ने दो रन (नाबाद) बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रसल और जोसेफ ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश को एक-एक सफलता मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
- टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
- टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, अगर फाइनल में पाकिस्तान नहीं पहुंचा तो 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला


