टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश टीम के भारत में होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबलों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर अब ICC और बांग्लादेश सरकार के दावों में भी सीधा टकराव सामने आ गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
- टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, अगर फाइनल में पाकिस्तान नहीं पहुंचा तो 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला
- कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप जीत का श्रेय टीम, बीसीसीआई और दर्शकों को दिया
टूर्नामेंट की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन बांग्लादेश के चार ग्रुप स्टेज मुकाबलों को लेकर असमंजस बना हुआ है। तय कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश को अपने तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने पर आपत्ति जताई है।
इसी बीच जियो सुपर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी में रुचि दिखाई है। उधर , ICC ने बांग्लादेश सरकार के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ICC सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा किए गए स्वतंत्र आकलन में भारत में टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा जोखिम को ‘कम से मध्यम’ श्रेणी में रखा गया है। ICC ने साफ कहा है कि बांग्लादेश टीम, खिलाड़ियों या मैच स्थलों को लेकर कोई सीधा या गंभीर खतरा नहीं पाया गया है और मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था सभी जोखिमों से निपटने में सक्षम है।
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब आईपीएल फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज किया गया। इसके बाद BCB ने ICC से अपने मैच भारत से बाहर किसी अन्य देश में शिफ्ट करने की मांग की। बांग्लादेश बोर्ड की प्राथमिक पसंद वैकल्पिक वेन्यू के तौर पर श्रीलंका रही है, जो इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान भी है।


