टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह

Date:

नई दिल्ली। टी 20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है। गिल की जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में ईशान किशन और रिंकू सिह को भी मौका मिला है।

टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है। टी20 वर्ल्ड कप की टीम में सबसे बड़ी बात यह है कि शुभमन गिल को सिर्फ उपकप्तान के पद से हटाया गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है।

ये रही टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वीसी), जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, रिंकू सिंह।

20 टीमें ले रही हैं हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप में है। इस ग्रुप में भारत के साथ यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान शामिल है। भारत के पांच और श्रीलंका के तीन वेन्यू पर सभी मुकाबले खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं प्रवेश करता है तो फिर खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएग। पाकिस्तान की टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में जाता है तो उसके नॉकआउट मैच श्रीलंका में ही खेले जाएंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।