नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को नया गेंदबाजी कोच मिल गया है। इसकी जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को सौंपने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि वे 1 सितंबर से कार्यभार संभाल सकते हैं। इससे पहले टीम इंडिया में गौतम गंभीर को हेड कोच के रूप मे नियुक्त किया गया था।
उल्लेखनीय है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ ने भारत का हेड कोच पद छोड़ दिया था। इसके बाद गौतम गंभीर को द्रविड़ की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी, लेकिन बॉलिंग कोच की तलाश जारी थी। फिलहाल श्रीलंका दौरे पर साईराज बहुतुले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच होने की जिम्मेदारी अंतरिम रूप से संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब बहुत जल्द दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज मोर्ने मोर्केल को नया गेंदबाजी कोच बनाए जाने की घोषणा हो सकती है.।
👉 यह भी पढ़ें:
- आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला स्थान
- किसी को भी बाहर करो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दो” — मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
- दुनिया को हमने एक बार फिर दिखा दिया हम हैं ‘टीम इंडिया’
- सुपर-8 में हार के बाद टीम इंडिया पर दबाव: जिम्बाब्वे मुकाबले से पहले बड़े बदलाव के संकेत
- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, श्रेयस अय्यर की वापसी, हार्दिक और बुमराह को नहीं मिला स्थान
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
एक रिपोर्ट अनुसार मोर्केल ही भारतीय टीम के अगले गेंदबाजी कोच होंगे और वे बांग्लादेश सीरीज के दौरान टीम से जुड़ सकते हैं। ऐसे में साईराज बहुतुले का क्या होगा। हो सकता है कि उन्हें स्पीन गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी जाए।



