नई दिल्ली। आजादी से एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन और उस त्रासदी में मारे गए एवं पीड़ित लाखों लोगों की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक नेताओं ने इसमें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। नेताओं के बयानों में भी राजनीति जारी रही। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और उन्हें बहुत तकलीफ हुई। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन को फिर से संवारा और अपार सफलता प्राप्त की।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे मनाने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने इतिहास के सबसे क्रूर प्रकरण के दौरान अमानवीय पीड़ाओं का सामना किया, जीवन खो दिया और बेघर हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से इस दिवस को मनाने की परंपरा राष्ट्रनिर्माण की ओर उठाया गया मजबूत कदम है।
यूपी के सीएम योगी ने इस अवसर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लालच में उसने देश का बंटवारा होने दिया और पाकिस्तान के रूप में एक नासूर देश को दे दिया। योगी ने कहा कि वह इतिहास का काला दिन था। जो काम इतिहास में किसी युग में नहीं हुआ, वह काम सत्तालोलुप कांग्रेस ने विभाजन की त्रासदी के रूप में किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आजाद भारत को ऐसा नासूर दे दिया, जो आज भी आतंकवाद के रूप में देश को दंश दे रहा है।



