भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने चोट से शानदार वापसी करते हुए कतर में आयोजित Doha Diamond League 2026 में हिस्सा लिया। हालांकि इस सीजन की अपनी पहली प्रतियोगिता में वह पदक जीतने से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे, लेकिन उन्होंने Commonwealth Games 2026 के लिए क्वालिफाई कर बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया।
नीरज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और उनका पहला थ्रो फाउल हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर का थ्रो कर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- दोहा में पाकिस्तान–अफगानिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति
- दोहा में हमास नेताओं पर इजराइली हमले पर ट्रंप की प्रतिक्रिया: “मैं बहुत खुश नहीं हूं”
- नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में उपविजेता
- नीरज चोपड़ा ने दोहा में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका, फिर भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष
- दोहा डायमंड लीग;नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल हासिल किया
इसके बाद तीसरे प्रयास में नीरज ने शानदार वापसी करते हुए 85.69 मीटर तक भाला फेंका, जो प्रतियोगिता में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। हालांकि यह उन्हें पोडियम तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं था।
छह राउंड की प्रतिस्पर्धा समाप्त होने के बाद श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने पहला स्थान हासिल कर सभी को चौंका दिया।
गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा पीठ की चोट से उबरकर मैदान पर लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने सितंबर 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। अब उनकी नजर आगामी बड़े टूर्नामेंट्स और Commonwealth Games 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।



