नई दिल्ली। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 पर भारत ने पांचवी बार कब्जा कर लिया है। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर का यह खिताब अपने नाम कर लिया। पहले तीन क्वार्टर में गोल नहीं हुआ, लेकिन चौथे और आखिरी क्वार्टर में शानदार गोल करके भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई। मैच का एकमात्र गोल भारत के जुगराज ने किया।
चीन ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए मैच की शुरुआत में भारतीय डिफेंस को परेशान कर डाला था। पहले ही क्वार्टर में भारत को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों बार भारत को सफलता नहीं मिली। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने गोल दागने का भरपूर प्रयास किया, मगर मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में आया। जहां भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जुगराज को पास किया और उन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में धकेल कर शानदार गोल किया। इस जीत के साथ भारत ने गोल्ड औरचीन ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। पाकिस्तान ने तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में दक्षिण कोरिया को 5-2 से हराया था। अंतिम क्षणों में चीन के खिलाड़ियों ने काफी देर तक गेंद की पोजेशन अपने पास रखी, लेकिन भारत का डिफेंस भी शानदार रहा। इससे पहले टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के दौरान भी भारत और चीन आमने–सामने आए थे, जहां टीम इंडिया ने 3-0 से आसान जीत दर्ज की थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न में महू में बवाल, मस्जिद क्षेत्र में पटाखा फोड़ने पर हंगामा, दुकानें जलाई
- दुबई में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, 12 साल बाद जमाया चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा
- चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के बाहर होने पर बवाल, पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने 90 के दशक के दिग्गजों पर साधा निशाना
- चैंपियंस ट्राफी के मैच में दुबई में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए
- चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी चूक: सुरक्षा ड्यूटी से नदारद 100 से ज्यादा पाकिस्तानी पुलिसकर्मी बर्खास्त
- चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी वापस आए, सिराज और संजू बाहर
2011 में हुई थी शुरुआत
साल 2011 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी। इस वर्ष फाइनल में भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद भारत ने 2016 में एक बार फिर पाकिस्तान को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 2018 में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। 2023 में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर कुल चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।



