चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के बाहर होने पर बवाल, पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने 90 के दशक के दिग्गजों पर साधा निशाना

Date:

चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के बाहर होने पर बवाल, पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने 90 के दशक के दिग्गजों पर साधा निशाना

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने के बाद देश में जबरदस्त हंगामा मच गया है। पड़ोसी मुल्क में टीम मैनेजमेंट, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), और खिलाड़ियों के बीच गुटबाजी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

राशिद लतीफ का बड़ा हमला:
पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने 90 के दशक के दिग्गज क्रिकेटरों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हीं की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हुआ है। उन्होंने वसीम अकरम और वकार यूनिस का नाम लिए बिना उन पर प्रबंधन से दूर रहने की सलाह दी।

राशिद लतीफ का बयान:
“पाकिस्तान को दूसरा वर्ल्ड कप (2009 टी20) जीतने में 17 साल लग गए, क्योंकि 90 के दशक के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट को नहीं बख्शा। उन्हें टीम और प्रबंधन से दूर रखना ही सही होगा। लतीफ ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पूरा करियर आपस में लड़ाई करते हुए बिताया और पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया।

👉 यह भी पढ़ें:

मोहम्मद हफीज ने भी उठाए सवाल:
पाकिस्तान के एक और पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी 90 के दशक के क्रिकेटरों की विरासत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 1992 के बाद पाकिस्तान कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सका, जबकि उस दौर के खिलाड़ी मेगा सुपरस्टार थे।

हफीज का बयान:
“मैं उन दिग्गजों का बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन जब विरासत की बात आती है, तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं छोड़ा। 1996, 1999 और 2003 के वर्ल्ड कप में हार मिली। 1999 के फाइनल में पहुंचे, लेकिन बुरी तरह हारे।”

क्या PCB में बदलाव होंगे?
इस विवाद के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बड़े बदलाव करने जा रहा है? क्रिकेट जगत की नजरें इस मुद्दे पर टिकी हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।