महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप
भारत के खेल मंत्रालय ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के कोच पर शारीरिक हमले के आरोपों को गंभीरता से लिया है.खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा है कि खेल मंत्रालय ने गोवा में चल रही इंडियन विमेंस लीग के दौरान महिला खिलाड़ियों के एक कोच पर शारीरिक हमले के आरोपों को गंभीरता से लिया है.

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को तुरंत कदम उठाने और महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिए गए हैं.मंत्रालय ने एआईएफएफ से कठोर कानूनी कार्रवाई करने और इस बारे में मंत्रालय को सूचित करने के लिए भी कहा है.अनुराग ठाकुर ने कहा, महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- रतलाम में राजधानी रेलगाड़ी की वातानुकूलित बोगी में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
- गंगटोक की सुबह बनी खास: पीएम मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, दिखा उत्साह और उमंग
- द बर्निंग ट्रेन: चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में मचा हड़कंप, यात्रियों में दहशत
- डोंबिवली स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला: कोच पटरी से उतरा, सेंट्रल लाइन सेवाएं प्रभावित


