न्यायाधीश की बेटी पर पोस्ट कर फंसे डोनाल्ड ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वह कई मुकदमे में अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। इस बार हश-मनी मामले में डोनाल्ड ट्रंप मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मैनहट्टन अभियोजकों ने सुझाव दिया कि ट्रंप ने हाल ही में न्यायाधीश की बेटी पर हमला करके और सोशल मीडिया पर उसके बारे में झूठा दावा करके एक गैग आदेश का उल्लंघन किया हैं।

न्यायाधीश जुआन एम. मर्चन ने पूर्व में एक आदेश जारी किया था। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति को अदालत से जुड़े कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों पर हमलों से तुरंत बचने का निर्देश दिया गया था।अब मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय ने गैग आदेश के दायरे को स्पष्ट करने के लिए कहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- ईरान पर हमलों का वीडियो साझा: डोनाल्ड ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से बढ़ी हलचल
- अमेरिका–ईरान युद्ध पर बड़ा बयान: डोनाल्ड ट्रंप बोले, अब ज़्यादा दिन नहीं चलेगी लड़ाई
- ईरान से नाराज डोनाल्ड ट्रंप, सैन्य कार्रवाई पर सस्पेंस बरकरार


