ओलंपिक मेडल से फिर रह दूर रह गईं दीपिका कुमारी, क्वार्टरफाइनल में मिली हार, टूटा सपना

Date:

पेरिस। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का पेरिस ओलंपिक 2024 का सफर आज समाप्त हो गयावह महिलाओं की सिंगल्स तीरंदाजी क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया की नाम सुह्योन से हार गईं लेस इनवैलिड्स में हुआ यह रोमांचक मुकाबला 6-4 के स्कोर से नाम सुह्योन के नाम रहा दीपिका कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप में मेडल जीत चुकी हैं

दिन की शुरुआत में दीपिका ने जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी उनके लिए ओलंपिक में महिलाओं की टीम इवेंट में पहले ही गोल्ड मेडल जीत चुकी 19 वर्षीय नाम सुह्योन का सामना करना एक चुनौतीपूर्ण काम साबित हुआसुह्योन ने महिलाओं की टीम रैंकिंग राउंड में ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया थाउन्होंने दीपिका के खिलाफ मैच में सटीकता और स्थिरता दिखाई दीपिका अपने प्रयासों और मजबूत प्रदर्शन के बावजूद वह अंततः कम पड़ गईं और पेरिस में उनका अभियान समाप्त हो गया उनके कुछ शॉट परफेक्ट नहीं हुए और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा

दीपिका से थी मेडल की उम्मीद

दीपिका कुमारी ने इससे पहले विमेंस टीम इवेंट में भी हिस्सा लिया था अंकिता भकत और भजन कौर के साथ मिलकर वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं नीदरलैंड ने तब टीम इंडिया का सपना तोड़ दिया थादीपिका से सिंगल्स में मेडल की उम्मीद थीं, लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में कोरियाई बाधा को पार नहीं कर पाईं

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।