नई दिल्ली। भारत में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार अब भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या संख्या 2,710 तक पहुंच गई है। केरल में सबसे अधिक 727 एक्टिव केस, जबकि महाराष्ट्र में इनकी संख्या 467 है।
देश में कोरोना के चार वैरिएंट सक्रिय
👉 यह भी पढ़ें:
- डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
भारत में 24 घंटों में 511 मामले सामने आए हैं। 255 लोग ठीक हुए हैं, वहीं 7 लोगों की मौत हुई है। जनवरी 2025 से अब तक 1170 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। वहीं, अब तक कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में एक्टिव मामले 727 हो गए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि, कोरोना के नए वैरिएंट पर मौजूदा वैक्सीन बेअसर साबित हो रहा है। ऐसे में अगर चौथी लहर आई तो 21-28 दिन तक रहेगी। भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं, जिसमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं।
इंदौर में तीन और नए मरीज मिले
इंदौर में 3 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके बाद इस साल अब तक मिले कोरोना मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इनमें आधे लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। ये लोग यूके, केरल, अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई, गोवा, सूरत, उज्जैन, पुणे गए थे। इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में पता चला कि इनमें केरल और पुणे के दो–दो मरीज हैं। जो तीन नए मरीज मिले उनमें एक 31 वर्षीय, दूसरा 35 वर्षीय और तीसरे युवक की उम्र 23 वर्ष है। 23 वर्षीय युवक की पुणे की ट्रैवल हिस्ट्री है।



