बारिश का मौसम और अदरक वाली चाय, कई बीमारियों का कर देती है इलाज

Date:

इंदौर। बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में अदरक वाली चाय की तलब खूभ लगती है। अदरक वाली चाय आपको सर्दी-खांसी से भी दूर रखती है और कई बीमारियों का इलाज भी करती है। लेकिन अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं या नियमित कोई दवा लेते हैं तो आपको इस मामले में अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

वजन कम करने में है सहायक

अदरक की चाय वजन कम करने के लिए भी लाभदायक मानी जाती है। अदरक में पाए जाने वाले गुण भूख को कंट्रोल करने और फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप अदरक की चाय को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह जल्दी वजन घटाने के साथ वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है। अदरक में शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, सभी तरह के विटामिन्स, फोलिक एसिड, मैग्नीज, और कोलीन मौजूद है। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

कई मौसमी बीमारी का है इलाज

खांसीजुकाम, कफ बनना और खराश रहना, ये आम समस्या है, जिससे अदरक की चाय छुटकारा दिलाती है। अदरक में एंटीबायोटिक गुण हैं, जिसके चलते ये संक्रमण को दूर करती है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं तो आपको अपनी डाइट में अदरक की चाय शामिल करनी चाहिए। जो लोग प्रतिदिन अदरक की चाय का सेवन करते हैं, उनमें हाइपरटेंशन का खतरा कम रहता है. साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए अदरक की चाय सबसे अच्छा ऑप्शन है।

पाचन तंत्र मजबूत करने में सहायक

अदरक एक नेचुरल एंटीऑक्साइडेंट की तरह काम करती है। कुछ भी उल्टासीधा या अधिक तेल मसाला वाली चीजें खाने से पाचन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अदरक वाली चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है। भोजन के जरिए शरीर में आने वाले बैक्टीरिया भी अदरक की चाय खत्म करने में मदद करती है। साथ ही शरीर के लिए एंटीसेप्टिक का काम भी करते हैं। अदरक की चाय पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है।

कुछ नुकसान भी-बताया जाता है कि अदरक वाली चाय लगातार पीने से रक्तस्राव की प्रवृत्ति में वृद्धि होतीहै। दस्त, मतली, मुंह या गले में जलन भी हो सकता है। अगर आप मधुमेह रोगी हैं और पहले से ही दवा ले रहे हैं, तो अदरक आपकी दवाओं के फायदों को बाधित कर सकता है। गर्भावस्था के दौरान अदरक की चाय पीने के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।