आज कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी की कृपा पाने का दुर्लभ मौका, शाम को इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीपक

Date:

इंदौर। कार्तिक पूर्णिमा का महत्व हिन्दू धर्म में सभी पूर्णिमा से अधिक है। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। संयोग से इस बार कार्तिक पूर्णिमा आज 15 नवंबर शुक्रवार को है। शुक्रवार के कारण इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। ऐसे में अगर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करते हैं तो आपको इसका असर जल्दी दिखाई देगा। आज के दिन गंगा स्नान, गरीबों को दान के अलावा दीपदान का भी विशेष महत्व है। आज शाम को आप घर के कुछ स्थानों पर दीपक जरूर लगाएं।

धन, अन्न, वस्त्र का करें दान

आज के दिन आप धन, अन्न, वस्त्र आदि का दान जरूर करें। कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए दान का कई गुणा लाभ मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन किए दान का फल आपको मृत्यु के बाद भी मिलता है। इस इस दिन दूध, दही, घी, शक्कर और चावल का दान भी कर सकते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें। इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं। चूंकि कार्तिक पूर्णिमा का संबंध भगवान शिव से है, इसलिए इस दिन भोलेनाथ की पूजा जरूर करें। आप सत्यनारायण भगवान की कथा भी करा सकते हैं। इससे भगवान विष्णु के साथ ही लक्ष्मी की भी कृपा मिलेगी।

पीपल के वृक्ष की करें पूजा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। दूध में जल और गुलाब की पंखुड़ी डालकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। मां लक्ष्मी का ध्यान कर पीपल के पेड़ पर घी का एक दीपक जलाकर रखें। घर जाकर मंदिर में घी का दीपक जलाएं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप आज रात को मखाने की भीड़ का भोग लगा कते हैं। कहा जाता है कि इस खीर का एक हिस्सा किसी ब्राम्हण को दान कर दें। बाकी परिवार के लोगों को खिला दें।

आज शाम इन पांच स्थानों पर लगाएं दीपक

कार्तिक पूर्णिमा की शाम को घर के इन पांच स्थानों पर जरूर दीपक लगाएं। सबसे पहले तुलसी के पौधे के पास जलाएं। इससे तुलसी माता की कृपा घर के सदस्यों पर बनी रहती है। इसके साथ आज घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ दीपक जरूर लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। घर के मंदिर के साथ ही रसोई और आंगन में भी दीपक जलाना न भूलें। इससे सुख-शांति के साथ ही घर में लक्ष्मी का वास बना रहेगा। अगर आप पांच स्थानों पर दीपक नहीं जला पाएं तो घर के ईशान कोण में जरूर दीपक जलाएं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Cockroach Janata Party का दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग, सोनम वांगचुक भी पहुंचे

Cockroach Janata Party (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसमें भाग लेने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज ही अमेरिका से भारत आए। दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।