दिल्ली का सराय काले खां चौक अब हुआ बिरसा मुंडा चौक, जनजातीय गौरव दिवस पर घोषणा, गृह मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के सराय काले खां चौक को आज से बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनजातीय गौरव दिवस पर दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। शाह ने कहा कि आज उनकी 150वीं जयंती है। इस वर्ष को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा निश्चित रूप से आजादी के महानायकों में से एक थे। 1875 में उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई थी। जब पूरे देश और दुनिया के कई हिस्सों पर अंग्रेजों का शासन था, उस समय उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाया था। शाह ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने दिल्ली के सराय कालेखां आईएसबीटी चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चौक का नाम बदलने का ऐलान किया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Cockroach Janata Party का दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग, सोनम वांगचुक भी पहुंचे

Cockroach Janata Party (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसमें भाग लेने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज ही अमेरिका से भारत आए। दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।