ईरानी राजदूत और एलन मस्क की मुलाकात की चर्चा ;तनाव को खत्म करने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप के करीबी अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात को अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार एलन मस्क और ईरानी राजदूत की मुलाकात से वाकिफ ईरानी अधिकारियों ने इसे सकारात्मक बताया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक अज्ञात जगह पर हुई और दोनों के बीच एक घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई। हालांकि न तो ट्रंप की टीम के सदस्यों ने या फिर ईरान के दूतावास ने इस मुलाकात की पुष्टि की है। लेकिन अगर ऐसा है तो इससे साफ हो जाएगा कि ट्रंप सरकार ईरान के साथ संबंध बेहतर करने का इरादा रखती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- एलन मस्क की कंपनी एक्स को भारत सरकार का नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश, 72 घंटों में मांगी रिपोर्ट
- नवारो के भारत विरोधी बयान पर बवाल, एलन मस्क ने किया पलटवार
- एलन मस्क ने बनाई नई ‘अमेरिका पार्टी’, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट को दी चुनौती
- एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की भारत में एंट्री, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, सैटेलाइट से दूर-दराज के इलाके में भी मिलेगा इंटरनेट
- ट्रंप प्रशासन के टैक्स बिल पर एलन मस्क का हमला, बताया ‘कर्ज़ की गुलामी’ लाने वाला विधेयक
- एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने की पीएम मोदी की तारीफ, पाकिस्तान की समस्या पर कहा-इसके बारे में कुछ करना होगा




