इस बार जुलाई में तीन एकादशी, एक बीत गई अब 17 और 31 को फिर आएगी

Date:

इंदौर। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मीकी विशेष पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं।

इस बार जुलाई के महीने में योगिनी एकादशी, देवशयनी एकादशी और कामिका एकादशी है।. मंगलवार 2 जुलाई को योगिनी एकादशी मनाई गई थी, 17 जुलाई को देव शयनी एकादशी और 31 जुलाई को कामिका एकादशी मनाई जाएगी।

तीन एकादशी का योग आमजन की सुख समृद्धि में सहायक बनेगा क्योंकि तीनों एकादशियों में सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है। तीनों एकादशी आने से जुलाई मास का धार्मिक महत्व बढ़ गया है. जुलाई की दूसरी एकादशी यानी देवशयनी से सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर चार माह के लिए विराम लग जाएगा। वैवाहिक एवं सभी प्रकार के नवीन शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

साल में 24 एकादशी के व्रत रखे जाते हैं। यह सभी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में कुछ लोग निर्जला उपवास भी रखते हैं।

मई 2023 में बना था ऐसा संयोग

ऐसा ही संयोग मई 2023 में भी आया था। इस बार तीन एकादशियों में दूसरी एकादशी देवशयनी एकादशी है। इस एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे। चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। हालांकि धर्मकर्म और दानपुण्य के लिए चातुर्मास अनुकूल माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि के दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं और भोलेनाथ चातुर्मास में किए गए दानपुण्य, पूजा और पाठ से जल्द प्रसन्न होकर भक्तों को इच्छित वर देते हैं। इसलिए इन 4 महीने भगवान शिव और विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...