कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा तगड़ा हमला बोला है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की राजनीति में दखल दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह का दबाव जारी रहा तो दिल्ली की सरकार भी गिर सकती है।
ममता बनर्जी ने कहा कि राजभवन को भाजपा का पार्टी ऑफिस बनाने की कोशिश की जा रही है और चुनाव के दौरान पैसे बांटने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जो लोग भेजे जा रहे हैं, वे भाजपा के काडर हैं। ममता ने जगदीप धनखड़ और महाराष्ट्र के नेता अजित पवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उस पर वह पहले ही सच बोल चुकी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर अहंकार की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि मौजूदा सरकार सहयोगी दलों के सहारे चल रही है। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि भाजपा वोट काटकर बंगाल का विभाजन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि बंगाल लड़ाई करना जानता है और राज्य की जनता अपने अधिकारों के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- Haldia Petrochemical Fire: पश्चिम बंगाल के हल्दिया ,पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग, कई लोग झुलसे, रेल सेवा प्रभावित
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
- बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े
- कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को तगड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष



