कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा-2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से बनाएगी सरकार

Date:

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में मंगलवार को दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने टीएमसी के पिछले 15 साल के शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस दौरान बंगाल में भय, भ्रष्टाचार और कुशासन का राज रहा, जिसमें जनता भयभीत और आतंकित महसूस कर रही है।

कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह दिन सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने याद दिलाया कि 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारतीय तिरंगा फहराया था। उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए अब से अप्रैल तक का समय बेहद महत्वपूर्ण है और जनता भयमुक्त और कुशासन रहित सरकार बनाने के लिए तैयार है। अमित शाह ने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यदि बंगाल में भाजपा सरकार बनती है तो यहां विकास की गंगा बहने लगेगी। अमित शाह ने बताया कि बंगाल में घुसपैठ को रोकने के लिए विशेष ग्रिड बनाए जाएंगे और घुसपैठियों को चुनचुनकर बाहर किया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि 15 अप्रैल 2026 के बाद भाजपा सरकार बनने पर पुनर्जागरण की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा के लिए बहुत मायने रखता है और 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। अमित शाह ने भाजपा के पिछले चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 17 प्रतिशत वोट और 2 सीटें मिली थीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट और 3 सीटें, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्ष का स्थान प्राप्त किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 39 प्रतिशत वोट और 12 सीटें मिली।

घुसपैठ रोकने में विफल रहीं ममता बनर्जी

अमित शाह ने ममता सरकार पर घुसपैठ रोकने में विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकना अब राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन गया है और केवल भाजपा ही इसे रोक सकती है। उन्होंने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्रियों और नेताओं के ठिकानों से करोड़ों रुपये का गबन हो रहा है और कोई जवाबदेही नहीं है। अमित शाह ने महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि माताएं, बहनें और बेटियां असुरक्षा से तंग चुकी हैं।

बंगाल में सिंडिकेट का है राज

अमित शाह ने कहा कि बंगाल का जीडीपी योगदान तीसरे नंबर से गिरकर 22वें स्थान पर गया है और भ्रष्टाचार, घुसपैठ और टोलबाजी के कारण सारी योजनाएं ठप हो गई हैं। उन्होंने ममता सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि अब ममता सरकार का जाना तय हो चुका है। शाह ने कहा कि बंगाल में सिंडिकेट राज है और यहां का माहौल शत्रुतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में कमाई में हिस्सेदारी देना पड़ता है और डीजीपी की नियुक्ति में मनमानी होती है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर

रान की राजधानी तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। इस ऐतिहासिक समारोह में भारत सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर भारत सरकार और 140 करोड़ भारतीयों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।