कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के एक दिन बाद टीएमसी ने भी 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से होगा। ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने इस बार अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानभसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम में वे शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गईं थीं। भवानीपुर से उन्हें जीत मिली थी। भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए एक दिन पहले ही शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम के साथ भवानीपुर से भी उम्मीदवार बनाया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी के तीन बैंक खाते फ्रिज, जमा हैं 440 करोड़
- बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- TMC के बागी सांसदों पर भड़के कुणाल घोष, कहा-भाजपा ने अपना दरवाजा बंद कर लिया
- Political Shocker: सिर्फ 822 वोट पाने वाली पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीति का नया पावर सेंटर! TMC के 20 सांसदों ने थामा NCPI का दामन
टीएमसी ने सिलिगुड़ी से गौतम देव को उम्मीदवार बनाया गया है। रायगंज से कृष्ण कल्याणी, सागरदिघी से बायरन बिस्वास और चोपड़ा से हामिदुल रहमान को टिकट मिला है। इस्लामपुर से कन्हैयालाल अग्रवाल और हेमताबाद से सत्यजीत बर्मन को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा बालुरघाट से अर्पिता घोष और हरिरामपुर से बिप्लब मित्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर बंगाल के मालतीपुर से अब्दुर रहीम बख्शी, इंग्लिशबाजार से आशीष कुंडू और सुजापुर से सबीना यास्मीन को टिकट मिला है। जंगीपुर से जाकिर हुसैन और मुर्शिदाबाद से सायनी सिंह रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा खग्राम से आशीष मरजित और कांडी से अपूर्व सरकार को मैदान में उतारा गया है। तृणमूल कांग्रेस ने मदन मित्रा को एक बार फिर टिकट दिया है, हालांकि इस बार उन्हें कामरहाटी से हटाकर बारानगर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने खरदह सीट से पूर्व पत्रकार देवदीप पुरोहित को मैदान में उतारा है। इसके अलावा कल्याण बनर्जी के बेटे प्रभात बनर्जी को उत्तरपाड़ा से टिकट दिया गया है। नंदीग्राम से पवित्रा कर को उम्मीदवार बनाया गया है।
ममता ने किया 226 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा
सूची जारी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी तीन सीटों पर दार्जिलिंग की पहाड़ियों में हमारी सहयोगी पार्टी, अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम चुनाव लड़ेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि हम 2026 के विधानसभा चुनावों में 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
टीएमसी ने 52 महिलाओं को दिया टिकट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी ने 52 महिलाओं को टिकट दिया है। राज्य में 84 सीटें आरक्षित हैं। तृणमूल कांग्रेस ने 95 एससी-एसटी उम्मीदवार खड़े किये हैं। इनमें 78 एससी और 17 एसटी प्रत्याशी हैं। पार्टी ने 31 साल से 90 साल तक के उम्मीदवारों को इस बार चुनाव लड़ने का मौका दिया है।



