कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि त्योहारों के दौरान पश्चिम बंगाल में कुछ असामाजिक तत्व अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा समारोहों को निशाना बनाने की तैयारी चल रही है। ममता ने इसे देखते हुए प्रदेश में पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है।
सीएम ममता ने कहा है कुछ ग्रुप त्योहारों के दौरान विशेष रूप से कोलकाता में धार्मिक शांति को अस्थिर करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे बंगाल में सांप्रदायिक तनाव नहीं चाहती, इसीलिए पुलिस को अलर्ट कर दिया है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ममता ने कहा कि पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स को खुफिया जानकारी जुटाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में कोई विस्फोट न हो। उन्होंने कहा कि बंगाल में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है, जिसे रोकना होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने कर दिया खेला, 58 विधायकों के साथ बने नेता प्रतिपक्ष
- पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार में 35 मंत्रियों ने ली शपथ, चर्चा सिर्फ कलिता माझी की
- बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को, 35 नए मंत्रियों में कई नामों की चर्चा
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल


