न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट जीतकर सीरीज पर किया कब्जा, 12 साल से घरेलू मैदान पर भारत के नहीं हारने का सिलसिला टूटा

Date:

पुणे। भारत को पुणे टेस्ट में 113 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत के लिए यह शर्मनाक हार है, क्योंकि 2012 के बाद टीम इंडिया लगातार 18 घरेलू सीरीज जीत चुकी थी। न्यूजीलैंड ने इस सिलसिले में अब ब्रेक लगा दिया है। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में हराया।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की, पूरी टीम 259 पर सिमट गई। इसके बाद बैटिंग करने आई टीम इंडिया पहली पारी में महज 156 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में न्यूजीलैंड को 103 रनों की बढ़त फायदा हुआ। ऐसे में टीम इंडिया को किवी टीम को छोटे स्कोर सीमित करने की जरूत थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने 86 रन बना दिए। टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने भी क्रमशः 41 रन और 48 रनों का योगदान दिया। फिर क्या था मैच कीवियों हाथ लग गया और इसके साथ सीरीज भी। तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।