संसद में धक्कामुक्की विवाद पर घमासान जारी, थाने तक पहुंचा मामला, कांग्रेस-भाजपा ने की एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत

Date:

नई दिल्ली। संसद में आज कांग्रेस और भाजपा के बीच हुआ धक्कामुक्की विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों ओर से जहां आरोप-प्रत्यारोप का जोर पूरे दिन चलता रहा, वहीं अब यह मामला थाने तक भी पहुंच गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर घटना की जांच के आदेश देने का भी अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को संसद में उस समय हंगामा मच गया जब इंडिया गठबंधन और भाजपा सांसद मकर द्वार के बाहर आमनेसामने हो गए। भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांधी पर एक सांसद को धक्का देकर घायल करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके घुटने में चोट आई। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में हमला और उकसाने की शिकायत दर्ज कराई। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि हमने मकर द्वार के बाहर हुई घटना का विस्तार से जिक्र किया है, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार को लगता है कि नियम और कानून उनके लिए नहीं बने हैं। उन्होंने सीढ़ियों पर खड़े NDA सांसदों को धक्का दिया और उसमें भाजपा के दो सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए

कांग्रेस ने खड़गे के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

कांग्रेस ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दी और बीजेपी नेताओं पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने थाने में जाकर शिकायत सौंपी। प्रमोद तिवारी ने पुलिस थाने के बाहर मीडिया से कहा कि 84 वर्षीय दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। हम इस कृत्य के खिलाफ शिकायत देने आए हैं। कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दावा किया कि बीजेपी के तीन सांसदों ने संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्कामुक्की की। उन्होंने बिरला से आग्रह किया कि इस मामले में वह उचित कार्रवाई करें।

राहुल बोले-अडाणी से ध्यान भटकाने की कोशिश

आज संसद परिसर में हुई धक्कामुक्की पर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह सारा हंगामा अडाणी केस से ध्यान भटकाने के लिए किया गया। कांग्रेस सांसद शांति से आंबेडकर की प्रतिमा के पास से संसद भवन जा रहे थे, लेकिन भाजपा सांसदों ने लकड़ियां लेकर हमें रोकने की कोशिश की। भाजपा और आरएसएस की सोच संविधान और आंबेडकर के विचारों के खिलाफ है। अमित शाह ने बयान देकर अपना असंवैधानिक मानसिकता जाहिर की है।

राहुल के आरोपों पर शिवराज का पलटवार

संसद में धक्कामुक्की के विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्रेंस लेकर राहुल पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर सदन के भीतर असभ्यता करने का आरोप लगाया। चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर सांसदों के पास गए। वे गुंडे जैसा व्यवहार कर रहे थे। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक नहीं हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…