तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने शर्ट उतारकर खुद को मारे 6 कोड़े, द्रमुक सरकार हटने तक नंगे पैर चलने की घोषणा

Date:

चेन्नई। तमिलनाडु भाजपाअध्यक्ष के.अन्नामलाई ने शुक्रवार को अपने घर के बाहर खुद को 6 कोड़े मारे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अन्नामलाई ने एक छात्रा के यौन उत्पीड़न पर जबरदस्त आक्रोश प्रकट किया है। इसके बाद उन्होंने खुद को कोड़े मारने तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के हटने तक नंगे पैर चलने की घोषणा की थी।

अन्नामलाई ने कहा कि ये सब इस संस्कृति का हिस्सा है। यह किसी व्यक्ति या चीज़ के खिलाफ़ नहीं है, बल्कि राज्य में हो रहे निरंतर अन्याय के खिलाफ़ है। अन्ना विश्वविद्यालय में जो हुआ, वह सिर्फ़ एक महत्वपूर्ण मोड़ है, अगर आप पिछले 3 सालों में जो कुछ हुआ है उसे देखें तो आम लोगों, महिलाओं, बच्चों और उच्च भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लगाता अन्याय हो रहा है। अन्नामलाई ने कहा कि वह द्रमुक सरकार के हटने तक नंगे पैर ही चलेंगे। अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े होने की वजह से अपराध को अंजाम दिया।

तमिलनाडु के कानून मंत्री एस. रेगुपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी की छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले का आरोपी द्रमुक का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। पुलिस ने पाया है कि 37 वर्षीय आरोपी पहले से ही कम से कम 10 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी ज्ञानशेखरन ने पीड़िता को धमकाया था और कहा था कि जब भी वह उसे बुलाए, उसे मिलने आना होगा। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया और इसकी निंदा की। आयोग ने डीजीपी से ज्ञानशेखरन के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की कॉपिया और ऐसे मामलों में की गई कार्रवाई का विवरण भेजने को कहा है। आयोग ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की पहचान का विवरण सार्वजनिक कर दिया है और पीड़िता की पहचान उजागर करने के लिए दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।