बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बस में 35 लोग सवार थे। इनमें से आठ लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज्यादा घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 52 सीटर निजी बस सरदूलगढ़ से बठिंडा के लिए रवाना हुई थी। बस तलवंडी साबो से सवारी लेकर जैसे ही गांव जीवन सिंह वाला से कुछ दूरी पर भांगीबांदर के पास से गुजरने वाले गंदे नाले के पास पहुंची तो फिसल कर नाले में जा गिरी। यहां बारिश के कारण सड़क पर गाद भरी थी। सड़क पर फिसलन होने के कारण चालक बस को कंट्रोल नहीं कर सका व बस नाले में गिर गई। इसके चलते बस में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवारियां गंभीर घायल हुई हैं। इस दौरान जिला पुलिस प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं को सूचित कर घायलों को बस से बाहर निकालने का काम शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस दुर्घटना: खाई में गिरने से 9 श्रद्धालुओं की मौत, PM–राष्ट्रपति–CM ने जताया शोक
- उत्तराखंड के टिहरी के कुंजापुरी मंदिर के पास बड़ा हादसा, गुजरात के 29 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, पांच की मौत
- इंदौर के पास सिमरोल में भेरूघाट के पास कार से टकराकर खाई में गिरी यात्री बस, दो महिलाओं की मौत, कई घायल
- गुजरात के डांग में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, कई घायल


