एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आज सुबह तब हड़कंप मच गया जब दक्षिणी फिलीपींस के तट के पास आए शक्तिशाली भूकंप के बाद लगातार झटके महसूस किए गए। स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे आए इस भूकंप के बाद अब तक कम से कम 16 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं, जिनकी तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही है।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब इंडोनेशिया के कई तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें देखी गईं। इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) के अनुसार, नॉर्थ मलुकु प्रांत के केदी, उलु सियाउ और मेलोंगुआने क्षेत्रों में सुनामी की लहरें दर्ज की गईं, जिनकी ऊंचाई 0.09 से 0.19 मीटर तक रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके
- 7.8 Magnitude Earthquake Rocks Philippines: सुनामी अलर्ट जारी, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा!
- Monsoon Update: रेड अलर्ट से मचा हड़कंप! कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, अगले 72 घंटे बेहद अहम
- हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग
उधर, जापान ने भी संभावित खतरे को देखते हुए सुनामी चेतावनी जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि 1 मीटर तक ऊंची लहरें दक्षिणी ओकिनावा द्वीपों और प्रशांत महासागर के तटवर्ती क्षेत्रों तक पहुंच सकती हैं।


