आगरा में गौशाला की जमीन को समतल करने के दौरान मिला ब्रिटिश कालीन खजाना, एक मटके में भरे थे सोने-चांदी के सिक्के

Date:

आगरा। उत्तरप्रेदश के आगरा के पिनाहट के बसई अरेला में पुराने गांव में प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास ब्रिटिश कालीन खजाना मिला है। यहां गोशाला निर्माण के लिए ट्रैक्टर से जमीन को समतल किया जा रहा था। इसी दौरान एक मटके में भरे सोने और चांदी के सिक्के मिले। ट्रैक्टर के वजन से मटका फूट गया और सिक्के बाहर आ गए। यह सिक्के ब्रिटिश हुकूमत के दौरान वर्ष 1940 और 1942 के बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार के साथ मंदिर के सेवक ने इन सिक्कों को बटोर लिया। मटके में सिक्के मिलने की बात जब गांव में पहुंची तो अन्य ग्रामीण भी पहुंचे और सोनेचांदी के सिक्के लेने की होड़ लग गई।जिसे जितने सिक्के मिले, उठा लिए। प्रशासन को कुछ लोगों ने शिकायत की तो मंदिर के सेवक गरीबदास से चांदी के तीन सिक्के बरामद किए गए। इन पर किंग जॉर्ज की छवि अंकित है। जानकारी मिलने के बाद आज शुक्रवार की दोपहर पुरातत्व विभाग एएसआई की टीम मौके पर पहुंची। कुछ चांदी के सिक्के ग्रामीणओं से बरामद भी किए गए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

UP STF Encounter: 40 से ज्यादा मुकदमों वाला खूंखार कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर, रात के अंधेरे में चली गोलियां और खत्म हुआ आतंक का अध्याय!

उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रयागराज एसटीएफ (STF) की टीम ने रविवार देर रात अयोध्या में हुई एक हाई-वोल्टेज मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश और कथित कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया।