आगरा में STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी शूटर पवन मुठभेड़ में ढेर, ताजगंज में ठेकेदार से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

Date:

आगरा में STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी शूटर पवन मुठभेड़ में ढेर, ताजगंज में ठेकेदार से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

आगरा में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पवन मुठभेड़ में मारा गया। पवन लंबे समय से एसटीएफ और आगरा पुलिस के रडार पर था और उस पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह बीते दो महीनों से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, शूटर पवन ने ताजगंज इलाके में ग्रेटर नोएडा के एक ठेकेदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

होटल ग्रांड अंपायर के पास पिस्टल तानकर दी धमकी

ताजगंज थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, ठेकेदार संदीप भाटी ने बताया था कि वह 31 दिसंबर 2025 को अपने भाई सचिन के साथ ताजमहल घूमने आए थे। ताजगंज क्षेत्र में स्थित होटल ग्रांड अंपायर के पास उन्होंने अपनी कार रोकी थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और पिस्टल तानकर उन्हें धमकाया।

आरोप है कि बदमाशों ने खुद को कुख्यात शूटर पवन का आदमी बताते हुए ठेकेदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद ताजगंज थाने में केस दर्ज किया गया था।

मुठभेड़ में खत्म हुआ आतंक

पुलिस को सूचना मिली थी कि पवन आगरा में छिपा हुआ है। STF और पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पवन एक शातिर अपराधी था और उसके मारे जाने से आगरा और आसपास के इलाकों में रंगदारी और संगठित अपराध पर बड़ा असर पड़ेगा। STF अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद, त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय की चर्चा

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। टीएमसी के बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिज़न्स  पार्टी में विलय की बात कही है।