मुंबई। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के आरोपी तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं। महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वाह क्या कमाल है?
महाराष्ट्र के मानखुर्द शिवाजीनगर से सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि पहलगाम हमले के इतने दिनों बाद भी वो मिला नहीं और अचानक ऑपरेशन महादेव शुरू हो गया। जब ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस हो रही है. क्या कमाल है। क्या यह सिर्फ संयोग है? उन्होंने कहा कि सरकार जो कहती है, सुरक्षाबल वो कहते हैं। आतंकी मार दिए गए, तीनों साथ में मिल गए। जो इतने दिनों से नहीं मिले, पाकिस्तान पर हमला भी नहीं हुआ। जनता सच्चाई जानना चाहती है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर अबू आजमी ने कहा कि बिल्कुल मैच नहीं होना चाहिए। बिल्कुल भई नहीं खेलना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- सपा नेता अबू आजमी ने कहा-वंदे मातरम मुसलमान विरोधी नहीं, लेकिन उनकी धार्मिक मजबूरी है
- महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी ने कहा-जहर बोने का काम करती है भाजपा, संघ के लोग संविधान नहीं मानते
- महाराष्ट्र में औरंगजेब पर सियासत : अबू आजमी बजट सत्र तक विधानसभा से निलंबित, उद्धव ठाकरे बोले-हमेशा के लिए बाहर करो, विरोध में उतरे अखिलेश
- औरंगजेब वाले बयान पर भड़के यूपी के सीएम योगी, कहा-अबू आजमी को यूपी भेज दो, उपचार कर देंगे
उल्लेकनीय है कि मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि ऑपरेशन महादेव में आतंकी सुलेमान उर्फ फैजल जट, जिबरान और अबू हमजा मारे गए। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे, तीनों मारे गए। इसकी टाइमिंग को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी संसद में सवाल उठाए हैं।


