नीट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी ने उठाई मांग, परीक्षा प्रक्रिया को फ्रॉड बताने पर माफी मांगें राहुल

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में बहस के दौरान नीट को फ्रॉड बताने पर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया है कि नीट का पेपर व्यवस्थित तरीके से लीक नहीं हुआ है। पटना और हजारीबाग में लीक हुआ पेपर कुल 155 प्रतिभागियों तक पहुंचा था, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और उन्हें आगे परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी गई है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरीके से पिछले एक महीने से देश की परीक्षा प्रक्रिया के खिलाफ अविश्वास फैलाने और देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है, वह अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सदन के अंदर और बाहर देश की परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना वक्तव्य देकर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा परीक्षा से किया इनकार

सच्चाई यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2022, 2023 और 2024 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करने के बाद उनमें किसी प्रकार की विसंगति नहीं पाई है। इसी कारण सुप्रीम कोर्ट ने नीट दोबारा कराने की जरूरत नहीं बताई। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यहां तक कह दिया कि नीट की पवित्रता और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं हुआ है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए राम के नाम पर वोट लिए गए, लेकिन राम के नाम को बदनाम किया जा रहा है। हाल ही में केदारनाथ और बद्रीनाथ से जुड़ी बातें सामने आई हैं, जहां दान की रकम भी चोरी की गई।