राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, एक्स पर लिखा- सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गर्म होता है आपका खून

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा-मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए-1. आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? 2. ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? 3. आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गर्म होता है? आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया!

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पिछले दिनों दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन के वाडियो का एक हिस्सा एक्स पर शेयर किया है। इसमें मोदी ने कहा है कि सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर पर संवाद के दौरान पाकिस्तान ने भरोसा दिलाया कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा, जिसके बाद भारत ने भी उसकी बात पर विचार किया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी और आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत के सम्मान से समझौता करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने भी एक्स पर किया तंज

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सेना पूरे बल से लड़ी हो…बस दो कदम पे जीत खड़ी हो, लेकिन जब मौका आ जाए…तभी अचानक रुकना नहीं था। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सीजफायर का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी का खून सिर्फ कैमरा के सामने गर्म होता है। अमेरिका के आगे ठंडा पड़ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।