नई दिल्ली। अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा लगातार उन पर हमला कर रही है। अब राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा अमेरिका में मेरे बयान के बारे में झूठ फैला रही है। मैं भारत और विदेश में रहने वाले हर सिख भाई-बहन से पूछना चाहता हूं कि क्या मैंने जो कहा है, वह गलत है? क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहां हर भारतीय बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके?
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा हमेशा की तरह इस बार भी झूठ का सहारा ले रही है। वे मुझे चुप कराना चाहते हैं, क्योंकि सच उन्हें बर्दाश्त नहीं होता। राहुल ने कहा कि वे हमेशा उन मूल्यों के लिए बोलेंगे, जो भारत को परिभाषित करते हैं। विविधता में हमारी एकता, समानता और प्रेम।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी सहित भाजपा के लगभग हर बड़े नेता ने राहुल की अमेरिका यात्रा पर निशाना साधा है। चाहे वह आरक्षण का मामला हो या सिखों का। भाजपा के नेताओं ने देश में कई स्थानों पर राहुल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। इससे तंग आकर राहुल गांधी ने अमेरिका में दिए अपने भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सफाई दी है।
अमेरिका में राहुल ने क्या कहा था
राहुल गांधी ने 10 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में सिखों को लेकर बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या किसी सिख को अपनी पगड़ी पहनने या भारत में गुरुद्वारे जाने की अनुमति दी जाएगी। यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं है, बल्कि सभी धर्मों के लिए है। इसके अलावा उन्होंने आरक्षण को लेकर भी बयान दिया था। जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में जब उनसे पूछा गया था कि भारत में आरक्षण कब तक जारी रहेगा, तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी जब सही समय होगा, जो अभी नहीं है। उन्होंने भेदभाव के कई उदाहरण भी दिए थे।



